{"_id":"659d98604a4bee952f095581","slug":"notice-to-two-schools-running-without-recognition-mathura-news-c-369-1-mt11003-6779-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बिना मान्यता चल रहे दो विद्यालयों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बिना मान्यता चल रहे दो विद्यालयों को नोटिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। विकास खंड गोवर्धन और मांट में बिना मान्यता के चल रहे दो विद्यालयों को बीएसए ने विद्यालय बंद करने का नोटिस दिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने बताया कि गोवर्धन में नगला देविया स्थित बालाजी पब्लिक स्कूल और ओम साईं राम पब्लिक स्कूल राम नगला मांट निरीक्षण के दौरान बिना मान्यता के संचालित मिले थे। इन विद्यालयों को बंद करने और तीन दिन के अंदर अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस दिया गया है।
वेतन रोकने के आदेश: बीएसए द्वारा निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षक-शिक्षिका का वेतन रोकने के आदेश जारी किए गए हैं। बीएसए सुनील दत्त ने बताया कि निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय सिहोरा प्रथम में अनुपस्थित मिले सहायक अध्यापक गोपाल, शिक्षिका रेखा कुमारी, शिक्षिका सपना का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। इन्होंने अपने पक्ष में संतोषजनक साक्ष्य भी प्रस्तुत नहीं किए थे।