फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Not single horse cart is registered in Municipal Corporation in Mathura

Mathura: नगर निगम के हाथ में नहीं घोड़ा बग्घी की लगाम, बिना लाइसेंस सड़कों पर दौड़ रही; एक भी पंजीकरण नहीं

Tue, 09 Jan 2024 10:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 Jan 2024 10:59 PM IST
सार

मथुरा में घोड़ा बग्घी की लगाम नगर निगम के हाथ में नहीं है। यह बिना लाइसेंस सड़कों पर दौड़ रही हैं। एक का भी पंजीकरण नहीं है। 

विज्ञापन
Not single horse cart is registered in Municipal Corporation in Mathura
शादियों में घोड़ी बग्घी का क्रेज (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा में नगर निगम में एक भी घोड़ा बग्घी का पंजीकरण नहीं है। जबकि शादियों के सीजन में सड़कों पर दर्जनों घोड़ा बग्घियां नजर आती हैं। 15 जनवरी से फिर से सहालग की शुरुआत होने जा रही है और लोग जानकारी के अभाव में बिना लाइसेंस संचालित घोड़ा बगघी बुक कर रहे हैं। नगर निगम भी इस पर मौन है।

विज्ञापन


नगर निगम क्षेत्र में चलने वाली घोड़ा बग्घी और भैंसा बुग्गी का लाइसेंस लेना पड़ता है। निगम इसका शुल्क लेता है। बाकायदा निगम कार्यालय में इसका पंजीकरण रजिस्टर होता है, लेकिन वर्तमान में नगर निगम के चार जोन में से किसी में भी एक भी घोड़ा बग्घी का लाइसेंस नहीं है। नगर निगम ने भी इस ओर ध्यान देना बंद कर दिया। जबकि एक दशक पहले तक घोड़ा बग्घी और भैंसा बुग्गी का चिह्निकरण किया जाता था। इनको लाइसेंस जारी किया जाता था। नगर निगम को लाइसेंस फीस के तौर पर राजस्व प्राप्त होता था।

विज्ञापन

10-15 हजार रुपये तक में हो रही बुकिंग

15 जनवरी से सहालग की शुरूआत होने को है। ऐसे में दूल्हा पक्ष बरात के लिए घोड़ा बग्घी की भी बुकिंग बैंड-बाजों के साथ कर रहा है। अधिकांश घोड़ा-बग्घी बैंड-बाजा पार्टी संचालकों के पास ही हैं। एक बरात के लिए घोड़ा-बग्घी की बुकिंग सजावट के आधार पर 10 से 15 हजार रुपये तक में हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


घोड़ा बग्घी व भैंसा बुग्गी का अभी कोई भी पंजीकरण नगर निगम कार्यालय में नहीं है। इनको चिहिन्त कर लाइसेंस दिया जाएगा। लोगों से भी अपील है कि वह बरात के लिए घोड़ा बग्घी बुक करते समय लाइसेंस अवश्य देखें ताकि किसी भी प्रकार के हादसे की स्थिति में कार्रवाई की प्रक्रिया की अपनाई जा सके। -एसके गौतम, कर निर्धारण अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed