{"_id":"6200167a33412d380068bc15","slug":"no-vision-of-urea-on-cooperatives-farmers-upset-mathura-news-mtr5128462181","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी समितियों पर यूरिया के दर्शन नहीं, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी समितियों पर यूरिया के दर्शन नहीं, किसान परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौमुहां। एक तरफ क्षेत्रीय सहकारी समितियों पर यूरिया खाद के दर्शन नहीं हो रहे हैं, दूसरी ओर प्राइवेट दुकानों पर यूरिया महंगे दामों पर बेची जा रही है। इस ओर प्रशासन व कृषि विभाग का कोई ध्यान नहीं है। प्राइवेट दुकानों पर यूरिया मनमाने दामों में बेचा जा रहा है। चौमुहां में यूरिया का एक कट्टा 410 रुपये में बेचा जा रहा है। कस्बे में हाईवे पर स्थित दुकान तथा बढ़ौता रोड पर 400 से 425 रुपये में खाद का कट्टा बेचा जा रहा है। वहीं अकबरपुर में 330 रुपये से 360 रुपये तक यूरिया का कट्टा बेचा जा रहा है।
प्रशासनिक मशीनरी विधान सभा चुनावों में व्यस्त है। उनको किसानों की समस्या से कोई लेना-देना नहीं है। दूसरी ओर जन प्रतिनिधि भी वोट मांगने में लगे हैं। इसका प्राइवेट दुकानदार जम कर फायदा उठा रहे हैं। किसानों का कहना है कि जब प्राइवेट दुकानों पर यूरिया है तो सहकारी समितियों व संघ के गोदामों पर यूरिया क्यों नहीं मिल रहा है। किसान लाखन सिंह, मदन गोपाल, द्वारिकाधीश यादव, गोपी चंद सिसौदिया, रामवीर सिंह, पूर्व सभासद लखन सिंह, हरी सिंह, दीवान सिंह, अर्जुन सिंह, बाबू सिंह, फूला सिंह, जवाहर सिंह आदि ने डीएम से समितियों पर खाद उपलब्ध कराने तथा प्राइवेट दुकानों पर हो रही यूरिया की कालाबाजारी रोकने की मांग की है।