फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   No entry of external vehicles in Vrindavan from 25th evening

Mathura News: 25 की शाम से वृंदावन में बाहरी वाहनों की नो एंट्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
No entry of external vehicles in Vrindavan from 25th evening
वृंदावन( मथुरा)। गणतंत्र दिवस के दिन ही बसंत पंचमी होने के कारण ठा. श्रीबांकेबिहारी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में करीब पांच लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे लेकर मंदिर प्रबंधन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू की हैं। बसंत पंचमी पर 25 जनवरी की शाम से लेकर 26 जनवरी की देर शाम तक वृंदावन में बाहरी वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। ब्रज में बसंत पंचमी के दिन से ही ४० दिवसीय होली उत्सव भी प्रारंभ हो जाता है।
विज्ञापन

एसएसपी शैलेष पांडेय ने बताया कि 25 जनवरी की शाम से वृंदावन की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। वृंदावन में कॉमर्शियल, भारी और बाहरी वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सिर्फ ई-रिक्शा चलेंगे। स्थानीय निवासी अपनी लोकल आईडी दिखाकर घर जा सकते हैं। आपातकालीन वाहन जैसे एंबुलेंस प्रतिबंधों से मुक्त रहेंगे। एसपी सिटी एमपी सिंह व कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि दर्शन व्यवस्थित ढंग से कराने के लिए बैरिकेडिंग की भी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

इन स्थानों पर खड़े होंगे वाहन
- यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन आने वाले दारुक पार्किंग और टीएफसी मैदान पार्किंग पर पार्क होंगे।
- मथुरा की ओर से वृंदावन को आने वाले वाहन टीएफसी पार्किंग और चौहान पार्किंग पर पार्क होंगे।
- छटीकरा से वृंदावन आने वाले वाहन माता वैष्णो देवी मंदिर के सामने पार्किंग। इसके अलावा मल्टीलेबल पार्किंग और अन्नपूर्णा पार्किंग में पार्क होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed