{"_id":"62ae1de4da26eb0aee273df5","slug":"nine-youths-for-rioting-arrested-case-filed-against-200-mathura-news-mtr519488373","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपद्रव करने वाले नौ युवक गिरफ्तार, 200 के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपद्रव करने वाले नौ युवक गिरफ्तार, 200 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। अग्निपथ योजना के खिलाफ उपद्रव करने वाले युवकों पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने नौ नामजद समेत 150-200 अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट, राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। नौ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह सेना भर्ती के संबंध में बड़ी संख्या में युवक बठैन गेट से चलकर बाईपास तिराहे पर पहुंचे थे। अनेक युवक अचानक राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैठ गए और पत्थर, टायर डालकर राजमार्ग को जाम कर दिया। पुलिस ने कुछ नकाब पहने युवकों से जब नकाब हटाने को कहा तो वह आक्रोशित हो गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में कई पुलिसकर्मियों को काफी चोटें आईं।
उसके बाद प्रदर्शनकारियों ने दो रोडवेज बस और निजी वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नौ नामजदों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। पुलिस की कड़ी व्यवस्था के बीच इन युवकों को सीएचसी लाया गया। जहां इनका मेडिकल कराया गया। इस दौरान अस्पताल में पुलिस फोर्स तैनात रही। अन्य की पहचान सीसीटीवी, वीडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से की जा रही है। जल्द ही अन्य उपद्रवियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों में सौरभ, चतुर सिंह, रोहित, श्याम, देव, दिनेश, योगेश, सतीश, बंशी को पकड़कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
अग्निपथ को लेकर हाईवे और रेलवे स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा
अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं द्वारा किए जा रहे उग्र आंदोलन को देखते हुए शनिवार को हाईवे और रेलवे स्टेशन पर कड़ी पुलिस व्यवस्था की गई है। एसडीएम कमलेश गोयल, सीओ वरुण कुमार ने जीआरपी, आरपीएफ के साथ स्टेशन के माल गोदाम, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग रूम, कैंटीन, एंट्री गेट, एग्जिट गेट, आउटर ट्रैक्स की सुरक्षा व्यवस्था परखी। अधिकारियों ने कर्मियों को सतर्क रहने को कहा गया है। वहीं कोटवन बॉर्डर, राजमार्ग समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं पर नजर रखने के लिए अधिकारी दिन भर नजर बनाए रहे। एसडीएम ने सोशल मीडिया के भ्रामक प्रचार से बचने, सद्भाव व शांति बनाए रखने को कहा।