{"_id":"6acccf672b9921498d018d12","slug":"nine-year-old-boy-falls-into-pond-while-playing-in-mathura-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: खेलते समय पोखर में गिरा नौ वर्षीय बालक, परिजन में मची चीखपुकार; तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: खेलते समय पोखर में गिरा नौ वर्षीय बालक, परिजन में मची चीखपुकार; तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम
Mon, 12 Oct 2026 05:45 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 12 Oct 2026 05:45 PM IST
सार
बच्चे के पोखर में गिरने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने बच्चे को बचाने के प्रयास किए और घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
बच्चे की तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के थाना जैत क्षेत्र के छटीकरा में सोमवार दोपहर को खेलते समय नौ वर्षीय बच्चा पोखर में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने बच्चे की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। टीम करीब दो घंटे से लगातार पोखर में बच्चे की तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार छटीकरा निवासी राजू कश्यप का नौ वर्षीय पुत्र सुशांत सोमवार दोपहर को खेलते समय पोखर में गिर गया। बच्चे के पोखर में गिरने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने बच्चे को बचाने के प्रयास किए और घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।
बताया गया कि पोखर की गहराई करीब 12 से 15 फीट है। गहराई अधिक होने के कारण बच्चे की तलाश में रेस्क्यू टीम को मशक्कत करनी पड़ रही है। टीम लगातार पोखर में तलाश कर रही है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और परिजन बच्चे की सलामती के लिए परेशान नजर आए।