फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Nepal farmer dies after falling from train

Mathura News: ट्रेन से गिरकर नेपाल के किसान की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Nepal farmer dies after falling from train
मथुरा। बंगलूरू से दिल्ली जाते समय किसान की बृहस्पतिवार को ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। साथ जा रहे बेटे को जानकारी हुई तो उसने कोसीकलां स्टेशन पर गाड़ी रुकवाई और जीआरपी को सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन

नेपाल के थाना बझाड़ स्थित सुरमा निवासी भगत बोहरा ने बताया कि वह खेती बाड़ी करते हैं। बृहस्पतिवार को वह अपने पिता गजेंद्र बोहरा (42) के साथ बंगलूरू से दिल्ली जा रहे थे। फरह थाना क्षेत्र में उनके पिता ट्रेन से गिर गए। कुछ देर बाद जब उन्होंने ट्रेन के डिब्बे में पिता को देखा तो वह नदारद थे। यह देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने रेलवे और जीआरपी को सूचना दी। रेलवे अधिकारियों को ट्रेन को कोसीकलां पर रुकवाया।
विज्ञापन

इधर, फरह पुलिस को किसान के ट्रेन से गिरने की सूचना मिली। जीआरपी और फरह पुलिस ने गजेंद्र बोहरा को खोज लिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। परिजन ने वृंदावन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed