फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Neighboring teenagers gang-raped an innocent in Mathura case filed on complaint of relatives

Mathura: पड़ोसी किशोरों ने मासूम से किया सामूहिक दुष्कर्म, बनाई वीडियो, वायरल वीडियो देख परिजनों के उड़े होश

Sun, 15 Jan 2023 10:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 15 Jan 2023 10:50 PM IST
सार

मथुरा में किशोरों ने बच्ची से गैंगरेप किया। इस दौरान उसकी वीडियो भी बना ली। किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर भाग गए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों का तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Neighboring teenagers gang-raped an innocent in Mathura case filed on complaint of relatives
बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : social media

विस्तार

मथुरा में हाईवे थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 9 साल की बालिका से पड़ोस के दो किशोरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने निर्वस्त्र हालत में बच्ची की वीडियो बना ली। इसे वायरल करने की धमकी देते हुए दोनों फरार हो गए। दो दिन बाद वीडियो वायरल हो गया। घरवालों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


मामला बीती 12 जनवरी का है। घर में बच्ची को अकेली देखकर पड़ोस के दो किशोरों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उन्होंने वीडियो भी बना ली। इशके बाद वह बच्ची को  वीडियो वायरल करने की धमकी देते रहे। ऐसे में डर के मारे बच्ची ने घर में कुछ नहीं बताया। 
विज्ञापन


14 जनवरी को वीडियो उसके घर वालों ने देख लिया। परिजनों ने बालिका से पूछा तो हकीकत सामने आ गई। पीड़िता के पिता ने गांव के दो किशोरों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बयान दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष छोटेलाल ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed