फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Neighbor fired in a minor dispute, report filed

Mathura News: मामूली विवाद में पड़ोसी ने की फायरिंग, रिपोर्ट दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Neighbor fired in a minor dispute, report filed
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में पड़ोसी ने घर में घुसकर एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। विरोध करने पर फायरिंग कर दी। पीड़ित ने किसी तरह जान बचाई।
विज्ञापन

गांव मोहनपुर अडूकी निवासी बलराम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 23 मार्च को वह अपने परिवार के साथ घर में बैठे थे। इसी दौरान पड़ोसी बलवीर उर्फ बल्लू उनके घर में घुस आया और गालियां देने लगा। विरोध करने पर फायरिंग शुरू कर दी। आनन-फानन वह कमरे में छुप गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ को देखकर बल्लू जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। एसएसपी के आदेश के बाद हाईवे थाना पुलिस ने बल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed