फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Neeraj and Arbin Top the District with 90.60 Percent

Mathura News: नीरज और अरबीन ने 90.60 प्रतिशत पाकर किया जिला टॉप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Neeraj and Arbin Top the District with 90.60 Percent
मथुरा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बृहस्पतिवार को बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। इंटरमीडिएट में कोसीकलां की एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा नीरज और गोवर्धन के श्रीभगवान इंटर कॉलेज नीमगांव के छात्र अरबीन खान ने 90.60 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉप किया है। इंटरमीडिएट का परिणाम 2025 के मुकाबले 7.22 प्रतिशत कम रहा।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में छाता के श्रीश्यामदास बाबा इंटर कॉलेज गुहेता की महेंद्री 88.80 प्रतिशत नंबर लाकर दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं टैंटीगांव के श्रीमती किरण देवी जीआईसी का छात्र उदय 88.60 प्रतिशत लाकर तीसरे स्थान पर रहा। सुपाना के एसकेडी इंटर कॉलेज की ऊषा 88.20 प्रतिशत लाकर चौथे, सौंख के श्रीशिवचरण इंटर कॉलेज की छात्रा भूमि उपाध्याय 88 प्रतिशत लाकर पांचवे, महाराजा अग्रसेन गर्ल्स इंटर कॉलेज मथुरा की श्रद्धा अग्रवाल 87.80 प्रतिशत के साथ छठे, फरह के ओल स्थित श्रीमती प्रेमवती इंटर कॉलेज नगला महादेव झुडावई के जयनारायण 87.60 प्रतिशत नंबर लाकर सातवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन

गोवर्धन के मड़ौरा स्थित एसबीजी इंटर कॉलेज के विपिन कुमार 87.40 प्रतिशत, बलदेव के श्रीसुखलाल इंटर कॉलेज की महक 87.40, छाता के सुपाना स्थित एसकेडी इंटर कॉलेज की नर्मदा शर्मा 87.40 प्रतिशत नंबर लाकर आठवें स्थान पर रहे। वीडीपी गवर्नमेंट इंटर कॉलेज के आलोक 87.20 प्रतिशत, बलदेव के नगला बीच पचावर स्थित श्रीभगवान सिंह इंटर कॉलेज की श्रेयानवी 87.20 प्रतिशत, टैंटीगांव के श्रीमती किरण देवी जीआईजी की खुशी शर्मा 87.20 प्रतिशत नंबर लाकर नौंवे तथा फरह के श्याम लाल चौहान इंटर काॅलेज के लोकेश कुमार 87 प्रतिशत लाकर 10वें स्थान पर रहे। वर्ष 2025 में 12वीं का परीक्षा परिणाम 82.60 प्रतिशत था जो कि 2026 में 7.22 प्रतिशत घटकर 75.38 प्रतिशत रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2025 में इंटरमीडिएट में कुल 35240 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 33099 ने परीक्षा दी जबकि 30870 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। प्रदेश में पिछले साल के मुकाबले जिले की साख गिरी है। पिछले साल प्रदेश में मथुरा 65 वें स्थान पर था। इस बार गिरकर 64 वें स्थान पर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed