{"_id":"5f89d96f8ebc3e9b7a5bf645","slug":"navratra-mathura-news-agr464006667","type":"story","status":"publish","title_hn":"पथवारी मंदिर में सजेगा फूल बंगला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पथवारी मंदिर में सजेगा फूल बंगला
विज्ञापन
कोसीकलां में पथवारी देवी मंदि पर पूजा करते हुए पदाधिकारीगण। संवाद
- फोटो : KOSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां। कोरोना संक्रमण के बीच शनिवार से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र में मंदिर प्रबंध समितियों ने तैयारी कर ली हैं। सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर श्रद्धालुओं को कई नियमों का पालन करना होगा। शुक्रवार को पथवारी देवी मंदिर पर कमेटी के सदस्यों ने दुग्धाभिषेक किया। शनिवार से फूल बंगला सजाए जाएंगे।
तालाबशाही पथवारी देवी मंदिर पर नन्नूमल शास्त्री के मंत्रोच्चारणों के मध्य कमेटी के अध्यक्ष रामकिशन फालैनिया, वेद शर्मा, केएम अग्रवाल, होती चौधरी, अजय गोयंका, प्रेम सिंह, अजय ठाकुर, गोपाल शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, तरुण सेठ, हुकम अग्रवाल, महेन्द्र गुर्जर आदि ने दुग्धाभिषेक किया। शनिवार से शाम छह बजे से प्रतिदिन फूल बंगला की झांकी सजाई जाएगी। कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि मंदिर में दर्शन करने के लिए कोविड-19 दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
अराधना से होती है मनोकामनाएं पूरी
पं. छैल बिहारी शास्त्री ने बताया कि नवरात्र के दौरान विधि विधान से व्रत रखकर मां भगवती की आराधना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। पुराणों में भी व्रतों को मानव सृष्टि के लिए कल्याणकारी माना जाता है। नवरात्रों में आदि शाक्ति की साधना और व्रत से साधकों को हर प्रकार की कष्टों से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन
गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य
एसडीएम हुननमान प्रसाद मौर्य ने बताया कि मंदिरों में दर्शन करने के लिए शासन की गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। मंदिरों के आसपास भीड़भाड़ से बचना होगा। मास्क लगाना और सामाजिक दूरी का पालन करना सभी को सामूहिक जिम्मेदारी समझनी चाहिए।