{"_id":"609acc1d8ebc3ea2c45d3b73","slug":"nagar-nigam-shrikant-sharma-mathura-news-agr491568946","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम हर वार्ड में लगाएगा दो सबमर्सिबल और दो हैंडपंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम हर वार्ड में लगाएगा दो सबमर्सिबल और दो हैंडपंप
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम क्षेत्र में पानी की किल्लत दूर करने के लिए फिलहाल हर वार्ड में दो-दो सबमर्सिबल और हैंडपंप लगाए जाएंगे। मंगलवार को मथुरा वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त अनुनय झा ने अपने आवास पर जलकल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
नगर आयुक्त ने कहा कि पेयजल आपूर्ति से संबंधित शिकायतों को तत्काल निपटाया जाए। जिन-जिन स्थानों पर पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है, वहां तुरंत टैंकर भेजें। यदि पेयजल आपूर्ति के लिए टैंकर और ट्रैक्टर की आवश्यकता हो तो खरीदने का प्रस्ताव दिया जाए। शहरों के साथ ही ग्रामीण इलाकों के वार्डो में पेयजल सप्लाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शिकायतों के निस्तारण हेतु प्रत्येक सप्ताह मंगलवार एवं शुक्रवार को समीक्षा बैठक की जाएगी।
बैठक में जलकल अभियंता ने बताया कि वार्ड-11 बाद में ग्राम पंचायत में दो नलकूप लगाए गए थे, परंतु 6 माह पूर्व एक नलकूप से अज्ञात बदमाश ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गए। जलकल महाप्रबंधक ने विद्युत निगम के उच्च अधिकारियों को दो बार जल्द से जल्द विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने का अनुरोध किया ताकि क्षेत्रीय जनता को पेयजल आपूर्ति की जा सके। बताया कि दूसरे नलकूप से लगभग 70 मीटर केबल डालकर पंप चालू कराया गया। दोनों नलकूपों से पेयजल सप्लाई आपूर्ति चालू है।