फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   MVDA's bulldozer razed the construction.

Mathura News: हंगामे के बीच खादर में हो रहे निर्माण पर चला एमवीडीए का बुल्डोजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
MVDA's bulldozer razed the construction.
वृंदावन। पानी गांव टी पाइंट के समीप यमुना खादर में किए जा रहे अवैध निर्माण को बृहस्पतिवार शाम को मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की टीम ने पुलिस की सहायता से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। कार्रवाई का विरोध और हंगामा करने पर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में कार्रवाई की है। एमवीडीए की कार्रवाई से पागल बाबा मंदिर से यमुना एक्सप्रेस वे को जोड़ने वाले मार्ग पर यमुना खादर में निर्माण करने वालों में खलबली मची है।
विज्ञापन

पागल बाबा मंदिर से यमुना एक्सप्रेस वे को जोड़ने वाले मार्ग के किनारे पानीगांव के टी पाइंट के समीप बबलू और अन्य द्वारा यमुना खादर में बिना एमवीडीए की स्वीकृति के निर्माण कार्य पिछले एक माह से किया जा रहा है। एमवीडीए ने पहले निर्माण स्थल पर ध्वस्तीकरण का नोटिस चस्पा किया। इस पर निर्माणकर्ता द्वारा जवाब न देने पर एमवीडीए की एई पंकज शुक्ला व जेई सुनील राजौरिया विभाग की टीम और पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीवी से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इस बीच आधा दर्जन लोगों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए जमकर हंगामा काटा। पुलिस हंगामा करने वाले महेश, त्रिलोकी, गौरव एवं बलराम को पकड़कर कोतवाली ले आई। कोतवाली पुलिस ने बताया कि हंगामा करने वाले चार लेागों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। उधर एमवीडीए के सचिव आशीष कुमार ने बताया कि खादर में बबलू व अन्य लेागों द्वारा बिना नक्शा स्वीकृति के अनाधिकृत निर्माण कराया जा रहा था। उच्चाधिकारियो के निर्देश पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed