फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   murder stubborn insistence on going out another secret

Mathura News: हत्या के पीछे बाहर निकलने की जिद या कोई और राज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
murder stubborn insistence on going out another secret
वृंदावन। किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे घटना के पीछे की कई वजह सामने आ रही हैं। वारदात को अंजाम देने वाली दोनों किशोरियों का मकसद कथित तौर पर यहां से बाहर निकलना था। इसी इरादे को पूरा करने के लिए उन्होंने हत्या जैसी संगीन वारदात को अंजाम दे डाला। हालांकि अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर दोनों किशोरियों को बाल गृह से जाने की ऐसी जल्दी क्या थी।
विज्ञापन

जांच में सामने आए घटनाक्रम ने पुलिस के साथ-साथ लोगों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। महज बाहर निकलने के लिए हत्या जैसे अपराध का रास्ता चुनना सामान्य बात नहीं है। ऐसे में पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि क्या दोनों किशोरियों पर किसी तरह का दबाव था या फिर उनके मन में यहां से निकलने की कोई ऐसी वजह थी, जिसे उन्होंने अब तक किसी के सामने जाहिर नहीं किया। बाहर निकलने की कथित चाहत ने दोनों किशोरियों को ऐसे कदम तक पहुंचा दिया, जिसकी शायद उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी।
विज्ञापन

कई सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस
किशोरी की हत्या के बाद अब जांच का केंद्र केवल वारदात तक सीमित नहीं है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों किशोरियों के बीच किस तरह की बातचीत हुई, हत्या से पहले और बाद में उनकी गतिविधियां क्या रहीं और बाहर निकलने की उनकी योजना क्या थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed