फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   municipality laid red carpet at Holika Dahan site

Mathura News: होलिका दहन स्थल पर पालिका ने बिछवाई रेड कारपेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
municipality laid red carpet at Holika Dahan site
कोसीकलां। सोमवार को होलिका दहन स्थलों पर पूजन के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। नगर पालिका प्रशासन ने होलिका स्थल तक पहुंचने के लिए रेड कारपेट बिछवाई।
विज्ञापन

होली पर सुबह से ही घर-घर में पूजा-अर्चना की तैयारी शुरू हो गई। पूड़ी-पकवान तैयार किए गए। महिलाएं शृंगार कर होलिका का पूजन करने निकलीं। प्रमुख चौराहों पर रखीं होलिका पर सजी-धजी महिलाओं का तांता लगा रहा। महिलाओं ने पकवानों से होलिका का पूजन करने के बाद होलिका की परिक्रमा की।

भगवती रोड, नरसी विलेज, बाईपास तिराहे, शिव विहार कॉलोनी, नंदगांव रोड समेत प्रमुख होलिका दहन स्थलों पर मेले सरीखा नजारा दिखाई दिया। घरों के आंगन में रंगोली बना गोबर के उपले व गुलरियों से होलिका सजाई गई। युवाओं की टोलियां सड़कों पर झूमते-नाचते देखी गईं। रात्रि में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना के साथ होलिका दहन किया गया। होलिका में लोगों ने जौ की बालियां भूनीं। यहां से लोग अग्नि ले गए। नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, सभासद विक्रम सिंह, अनिल भातू, थान सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed