{"_id":"66a9dc6eac251ada56095548","slug":"mukut-mukharvind-temple-sevayat-absconded-with-donation-amount-of-one-crore-nine-lakhs-in-govardhan-mathura-2024-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Govardhan: मुकुट मुखारबिंद मंदिर का सेवायत 1.09 करोड़ लेकर फरार, दान की राशि बैंक में जमा कराने निकला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Govardhan: मुकुट मुखारबिंद मंदिर का सेवायत 1.09 करोड़ लेकर फरार, दान की राशि बैंक में जमा कराने निकला था
Wed, 31 Jul 2024 12:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 31 Jul 2024 12:11 PM IST
सार
गोवर्धन के मुकुट मुखारबिंद मंदिर का सेवायत 1.09 करोड़ लेकर फरार हो गया। वह दान की राशि बैंक में जमा कराने निकला था। इसके बाद नहीं लौटा।
विज्ञापन
Govardhan: मुकुट मुखारबिंद मंदिर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीर्थनगरी मथुरा के गोवर्धन में मंदिर में दान आई एक करोड़ नौ लाख की राशि लेकर सेवायत फरार हो गया। वह पैसों को बैंक में जमा कराने के लिए निकला था। इसके बाद न बैंक पहुंचा और न ही मंदिर वापस पहुंचा। उसका फोन बंद आ रहा है। मंदिर प्रबंधक ने शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
गोवर्धन थाना क्षेत्र के प्रमुख मंदिर मुकुट मुखारबिंद के सेवायत पर 1,09,37,200 रुपये लेकर फरार होने का आरोप है। इसके लिए थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में मंदिर प्रबंधक चंद्र विनोद कौशिक ने आरोप लगाया कि सोमवार को मंदिर की ठेका धनराशि के करीब एक करोड़ नौ लाख रुपए लेकर सेवायत दिनेश चंद निवासी दसविसा, गोवर्धन यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया में जमा कराने गया था।
विज्ञापन
उसने जालसाजी की और धनराशि को बैंक में जमा नहीं किया। धनराशि लेकर सेवायत फरार हो गया है। काफी बार फोन करने के बावजूद उसका फोन बंद जा रहा है। थाना प्रभारी विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।