{"_id":"64b4431ac796027da8039ac4","slug":"mukharvind-girirajji-was-made-to-wear-a-silver-umbrella-mathura-news-c-29-1-agr1017-105461-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मुकुट मुखारविंद गिरिराजजी को धारण कराया चांदी का छत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मुकुट मुखारविंद गिरिराजजी को धारण कराया चांदी का छत्र
विज्ञापन
गोवर्धन। मुकुट मुखारविंद मंदिर में विराजमान गिरिराजजी को चांदी से निर्मित छत्र लगाया गया है। छत्र पर उकरी कलाकृति बरबस ही आकर्षित कर रही हैं। मंदिर प्रबंधन ने पूजा-अर्चना के बाद छत्र लगाया तो भक्त गिरिराजजी के जयकारे लगने लगे।
रविवार को मंदिर प्रबंधन ने मुखारविंद गिरिराजजी के ऊपर चांदी का छत्र लगाया। कलाकृति से सुसज्जित छत्र भव्यता बिखेरता नजर आया। छत्र के निर्माण में करीब 13 किलो चांदी लगी है तथा 10 लाख रुपये की लागत आई है। रिसीवर कपिल चतुर्वेदी ने न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल, अपर जिला जज अभिषेक पांडे, सीजेएम उत्सव गौरव राज, श्रीजी पीठाचार्य मनीष बाबा के साथ वैदिक मंत्रों के बीच प्रभु की पूजा की। रिसीवर ने बताया कि प्रभु की प्रेरणा से छत्र का निर्माण हुआ है। सेवायत दीपू मुखिया, रोहित शर्मा, गोपाल, प्रशांत शर्मा मौजूद रहे।