फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mother-son beat them to death, also cremated them

Mathura News: मां-बेटे ने पीट-पीट कर मार डाला, अंत्येष्टि भी की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Mother-son beat them to death, also cremated them
राया (मथुरा)। थाना क्षेत्र के सादाबाद रोड पर शुक्रवार रात बेटे ने मां के साथ मिलकर अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। शनिवार को राया थाने में पहुंची मृतक की बेटी ने पुलिस को यह जानकारी दी तो पुलिस सक्रिय हुई। देर रात तक पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही। आरोपी मां-बेटे फरार हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, थान सिंह निवासी बाईदपुर, नौहझील मथुरा अपने तीन बच्चों व पत्नी साथ राया थाना क्षेत्र के सादाबाद रोड स्थित महेश नगर कॉलोनी में किराए के घर में रहता था। वह मजदूरी कर परिवार चलाता था। थान सिंह की पत्नी भी मजदूरी करने जाती। यह बात थान सिंह को अच्छी नहीं लगती थी। इसे लेकर घर में विवाद होता था। इस कारण थान सिंह नशे का भी सेवन करने लगा था। शुक्रवार रात 8 बजे करीब थान सिंह सादाबाद रोड पर नशे का सेवन कर रहा था। इसी बीच बड़ा पुत्र अनिल व पत्नी बेबी वहां पहुंचे और दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव में आए लोगों को भी भला-बुरा कह दिया।
विज्ञापन

इसके बाद थान सिंह को निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के पूछताछ करने पर मां-बेटे ने बताया कि थान सिंह सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। इसके बाद शव को घर लाकर गुपचुप रूप से अंतिम संस्कार कर दिया। शनिवार को जब मृतक की बेटी को इस घटना के संबंध में जानकारी हुई तो वह मायके पहुंची। यहां ताला लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के संबंध में राया थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। राया थाने के इंस्पेक्टर अजय किशोर के मुताबिक मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। मृतक की बेटी से लिखित में तहरीर देने को कहा गया है। तहरीर आते ही मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की एक टीम उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed