फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shardiya Navratri 2022 puja maa durga will come sitting on an elephant in Hasta Nakshatra

Shardiya Navratri: हस्त नक्षत्र में हाथी पर बैठकर आएंगी मां दुर्गा, भक्तों पर बरसाएंगे कृपा, ऐसे करें पूजन

Sat, 24 Sep 2022 03:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 24 Sep 2022 03:37 PM IST
सार

इस बार शारदीय नवरात्र की शुरुआत 26 सितंबर से हो रही है, जोकि 5 अक्तूबर तक रहेगी। नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा का प्रावधान है।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2022 puja maa durga will come sitting on an elephant in Hasta Nakshatra
Shardiya Navratri - फोटो : iStock

विस्तार

मां दुर्गा की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इस बार माता हस्त नक्षत्र में हाथी पर बैठकर आएंगी। विदाई के दौरान भी मां की सवारी हाथी ही रहेगी। मथुरा के दीपक ज्योतिष भागवत संस्थान के निदेशक ज्योतिषाचार्य कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि शारदीय नवरात्र 26 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। जब माता दुर्गा का आगमन पृथ्वी पर हाथी के साथ होता है, यह शुभ संकेत माना जाता है। शास्त्रों में हाथी को बुद्धि, ज्ञान और समृद्धि का प्रतीक कहा गया है। ऐसे में यह कई तरह के शुभ संकेत और समृद्धि लाने की तरफ इशारा है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस बार शारदीय नवरात्र की शुरुआत 26 सितंबर से हो रही है, जोकि 5 अक्तूबर तक रहेगी। नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा का प्रावधान है। कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि प्रतिपदा तिथि की शुरूआत 26 सितंबर को सुबह 03 बजकर 22 मिनट पर हो रही है। प्रतिपदा तिथि का समापन 27 सितंबर को सुबह 03 बजकर 09 मिनट पर होगा।

विज्ञापन

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग गणना के अनुसार 26 सितंबर को देवी आराधना की पूजा और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 11 मिनट से शुरू होकर सुबह 07 बजकर 51 मिनट तक ही रहेगा। इस मुहूर्त में किसी कारण से कलश स्थापना न कर पाएं तो दूसरा शुभ मुहूर्त अभिजीत होगा जो सुबह 11 बजकर 49 मिनट से लेकर 12 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव एक अक्तूबर से

भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव एक अक्तूबर से पांच अक्तूबर तक कालिंदी धाम में होगा। इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। समिति के अध्यक्ष सुनील शर्मा व महासचिव सपन साहा ने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन वृंदावन दरवाजा क्षेत्र में 31 वर्षों से हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पूजा महोत्सव का शुभारंभ एक अक्तूबर शनिवार को दुर्गा षष्ठी से होगा। सोमवार को दुर्गा महाअष्टमी पूजा प्रात: 4:00 अपरान्ह तक होगी। महाअष्टमी को ही संधि पूजा: 3:36 दोपहर को प्रारंभ होकर दोपहर 4:24 पर होगी। मंगलवार को महानवमी पूजा 1:34 मध्यान्ह तक होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed