{"_id":"66ad5df28521dd12db095284","slug":"minor-daughter-of-a-high-profile-family-recovered-from-chennai-express-mathura-news-c-369-1-mt11006-116603-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: हाईप्रोफाइल परिवार की नाबालिग बेटी ने गुस्से में छोड़ा घर, चेन्नई एक्सप्रेस में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: हाईप्रोफाइल परिवार की नाबालिग बेटी ने गुस्से में छोड़ा घर, चेन्नई एक्सप्रेस में मिली
Sat, 03 Aug 2024 01:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 01:03 PM IST
सार
रेलवे हेल्पलाइन पर सूचना के बाद जीआरपी ने चेन्नई एक्सप्रेस में सफर करती हाईप्रोफाइल परिवार की बेटी को बरामद कर लिया। इसके बाद परिवार को सूचना दी गई।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हैदराबाद के हाईप्रोफाइल परिवार की नाबालिग बेटी गुस्से में घर छोड़ आई। जानकारी होने पर पिता ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर जानकारी दी। इसके बाद जंक्शन जीआरपी ने नाबालिग को चेन्नई एक्सप्रेस ट्रेन से बरामद कर लिया।
मामला बृहस्पतिवार रात का है। जंक्शन जीआरपी को कंट्रोल रूम से जानकारी मिली कि हैदराबाद निवासी नाबालिग घर से नाराज होकर चेन्नई एक्सप्रेस ट्रेन में जा रही है। ट्रेन के जंक्शन पर पहुंचने से पहले ही जीआरपी टीम अलर्ट हो गई। थानाध्यक्ष संदीप तोमर ने बताया कि एक-एक कर ट्रेन की कई बोगियों की तलाशी ली गई।
इसके बाद एक बोगी से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ करने पर नाबालिग ने बताया कि गुस्सा आ जाने पर वह घर से दूर जाने के लिए ट्रेन में सवार हो गई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि नाबालिग की बरामदगी की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के आते ही नाबालिग को उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।