फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Millions cheated in return for fishing

मछली पालन करने की एवज में लाखों ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
Millions cheated in return for fishing
मथुरा। मछली पालन में डेढ़ वर्ष में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर मथुरा के लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों से एक कंपनी के नाम से आधा दर्जन लोगों ने लाखों की ठगी की। इस मामले को लेकर रालोद ने एसपी क्राइम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रालोद जिलाध्यक्ष बाबूलाल प्रमुख के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। रालोद के पूर्व महासचिव जयवीर सिंह भी इस धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं। उनसे 12 लाख रुपये इस फर्म के लोगों ने ठगे। राया के भूडरी गांव के रहने वाले जयवीर सिंह ने बताया कि दिसंबर 2019 में दो लोग उनके पास आए और मछली पालन में आय दोगुनी करने के आश्वासन पर उनसे 3 किश्तों में साढे़ सोलह लाख रुपया ले लिया। 3 लाख रुपया किश्ताें में वापस करने के बाद यह लोग गायब हो गए।
विज्ञापन

फिश फॉर्चून प्रोड्यूस कंपनी के नाम से इन लोगाें ने बताया कि छोटे तालाब को आधा एकड़ जमीन में साढ़े पांच लाख और बडे़ तालाब एक एकड़ जमीन में 11 लाख रुपये का निवेश करने पर डेेढ़ वर्ष में दोगुना लाभ होगा, जो समय-समय पर वापस किया जाएगा। कंपनी के एजेंट नरेंद्र धाकरे उर्फ नरेंद्र आचार्य निवासी मटसेना फिरोजाबाद हाल निवासी आवास विकास कॉलोनी कारगिल पेट्रोल पंप के पास आगरा और प्रवेश शर्मा की बातों में वह आ गए और 6 दिसंबर 19 को उन्होंने बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा के नाम से चेक भी बताई गई फर्म के खाते में जमा कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन इसके बाद दो-तीन महीने तक तो इन लोगों ने निवेश कराई रकम में से 2-3 लाख रुपया वापस कर दिया, लेकिन अब यह अपने वायदे से मुकर गए हैं। पीड़ित श्यामवीऱ सिंह का कहना है कि कंपनी का एजेंट बताकर फ्रॉड करने की यह अकेली घटना नहीं है, बल्कि मथुरा के लगभग 4 दर्जन लोगों के साथ इस तरह की धोखाधड़ी की गई है। एसपी क्राइम ने मामले की जांच कराकर दोषियों के विरूद्व कार्रवाई का आश्वासन रालोद नेताआें को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed