{"_id":"627e8c43bf886a6396087256","slug":"message-of-selling-giriraj-rock-online-goes-viral-people-are-outraged","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवर्धन: ऑनलाइन गिरिराज शिला बेचने का मैसेज वायरल, लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवर्धन: ऑनलाइन गिरिराज शिला बेचने का मैसेज वायरल, लोगों में आक्रोश
Fri, 13 May 2022 10:20 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, गोवर्धन
अमर उजाला नेटवर्क, गोवर्धन
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 13 May 2022 10:20 PM IST
सार
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को अमेजन पर वृंदावन बाजार डॉट कॉम की ओर से गिरिराज शिला बिक्री का विज्ञापन डाला गया। शिला की कीमत 4000 रुपये 18 प्रतिशत लेश 330 रुपये डाला गया है।
विज्ञापन
गिरिराज शिला
- फोटो : स्क्रीनशॉट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लाखों श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र गिरिराज पर्वत (गोवर्धन पर्वत) की शिलाओं की ऑनलाइन बिक्री का मामला फिर एक बार प्रकाश में आया है। अब शिला बिक्री का आरोप चर्चित कंपनी अमेजन पर लगा है। शिला बिक्री के मेसेज से लोग गुस्से में हैं। एक युवक ने संत महंत धर्माचार्यों से इस कुकृत्य पर अंकुश लगाने की मांग सोशल मीडिया के माध्यम से की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को अमेजन पर वृंदावन बाजार डॉट कॉम की ओर से गिरिराज शिला बिक्री का विज्ञापन डाला गया। शिला की कीमत 4000 रुपये 18 प्रतिशत लेश 330 रुपये डाला गया है। विज्ञापन में गिरिराज शिला रंग नीला लिखा हुआ है। यह मैसेज देख कन्हैया पांडेय नामक युवक ने फेसबुक पर आक्रोश जताते हुए संत महंत धर्माचार्यों से इस कुकृत्य को रोकने के लिए अपील है। इसके उपरांत गिरिराज भक्तों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
7 फरवरी 2021 को इंडिया मार्ट चेन्नई की वेबसाइट पर ई-शॉपिंग पर डाला गया था गिरिराज शिला बिक्री का मैसेज
गिरिराज पर्वत की शिला बिक्री करने का एक मैसेज इंडिया मार्ट चेन्नई की वेबसाइट पर ई शोपिंग पर डाला गया था। लोगों के आक्रोश के बाद गोवर्धन थाने में कम्पनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। चेन्नई से गोवर्धन पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर गोवर्धन लाई थी, उसके बाद उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन