फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Meeting

थानेदारों को लगी फटकार, दो दरोगा निलंबित

Fri, 04 Sep 2020 07:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Meeting
मथुरा। एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए बुलाई बैठक में अधीनस्थों की जमकर खिंचाई की। थानेदारों को फटकार लगाते हुए उन्हें सतर्क रहकर अपराधियों के नकेल डालने को कहा। बैठक के दौरान उन्होंने विवेचनाओं में लापरवाही बरतने वाले दो उपनिरीक्षकों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

विगत दिनों लगातार आपराधिक वारदातों के बढ़ते ग्राफ पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी ने बृहस्पतिवार की रात को समस्त प्रभारी निरीक्षकों और चौकी प्रभारियों की बैठक बुलाई। बैठक पुलिस लाइन के सभागार में हुई। बैठक में एसएसपी ने लापरवाही बरतने वाले कई प्रभारी निरीक्षकों को सख्ती बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराधी तथा अपराध पर लगाम कसने के लिए सतर्क रहना होगा।
विज्ञापन

पूरी ताकत से पुलिस को बदमाशों के खिलाफ सख्ती दिखानी होगी। बैठक में उन्होंने मांट के उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह तथा प्रवीण कुमार को निलंबित कर दिया। उन पर विवेचनाओं में लापरवाही बरतने का आरोप है। एसएसपी ने बताया कि सभी सतर्क रहकर अपराध पर लगाम लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed