{"_id":"6176ec6be3c451214d38d096","slug":"medical-operators-and-quacks-ran-away-after-closing-the-shops-mathura-news-mtr5075876176","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानें बंद कर भागे मेडिकल संचालक व झोलाछाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानें बंद कर भागे मेडिकल संचालक व झोलाछाप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा (नौहझील)। नौहझील कस्बा में स्वास्थ्य विभाग की टीम के आने की सूचना पर मेडिकल संचालक व झोलाछाप दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए। क्षेत्र में डेंगू बुखार ने पैर पसार रखे हैं। वहीं, मेडिकल संचालकों व झोलाछापों द्वारा मरीजों के साथ दवा व इलाज के नाम पर मनमानी कीमत वसूली जा रही है। जिसकी सूचना पर स्वास्थ्य विभाग के ड्रग इंस्पेक्टर अनिल आनंद अपनी टीम के साथ कस्बा नौहझील पहुंचने की सूचना से हड़कंप मच गया और दुकानदार दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए।
ड्रग इंस्पेक्टर अनिल आनंद ने कार्रवाई करते हुए कस्बा नौहझील के मथुरा रोड स्थित अग्रवाल मेडिकल स्टोर से दो दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। मेडिकल संचालक द्वारा ग्राहकों को दवाओं के बिल उपलब्ध न कराने तथा कई अन्य अनियमितताएं पाई गई हैं, जिसमें मेडिकल संचालक को नोटिस जारी किया जा रहा है।
कस्बा बाजना में महेश मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई की गई, जिसमें होलसेल की जगह रिटेल करते मिले व होलसेल का कोई भी बिल नहीं दिखा पाए। दोनों मेडिकल स्टोरों के खिलाफ नोटिस जारी कर विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।