{"_id":"6aa5a8061531eb62ac09bf06","slug":"medals-won-in-handball-and-volleyball-competitions-mathura-news-c-369-1-mt11022-152489-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: हैंडबॉल व वॉलीबॉल प्रतियोगिता मेें जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: हैंडबॉल व वॉलीबॉल प्रतियोगिता मेें जीते पदक
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन में 8 से 11 सितंबर 2026 तक आयोजित क्षेत्रीय हैंडबॉल एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बाबू दाऊदयाल एडवोकेट सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने हैंडबॉल के अंडर-19 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि अंडर-17 आयु वर्ग के भैयाओं ने रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा वॉलीबॉल के अंडर-14 आयु वर्ग में विद्यालय की बहनों ने कांस्य पदक जीता।
अंडर-19 वर्ग की स्वर्ण पदक विजेता बहनें अब मंदसौर (मध्य प्रदेश) में होने वाली आगामी अखिल भारतीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस सफलता पर विद्यालय के अध्यक्ष नगेंद्र मोहन मित्तल, प्रबंधक सोनल अग्रवाल, सदस्य हर्ष कुमार अग्रवाल, लतेश कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं हैं।