{"_id":"63fb92e7365ca78ef30dc386","slug":"mathura-youth-drowns-to-save-peacock-trapped-in-pond-mathura-news-mtr528341217-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: तालाब में फंसे मोर को बचाने के लिए युवक डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: तालाब में फंसे मोर को बचाने के लिए युवक डूबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। नंदगाव रोड स्थित गांव जाव में रविवार सुबह तालाब में फंसे एक मोर को बचाने के चक्कर में युवक की डूबने से मौत हो गई। इस घटतेना के बाद से मृतक के घर में गम का माहौल हो गया।
गांव के किशोरी कुंड में कुछ लोगों ने मछली पकड़ने के लिए जाल डाल रखा था, जिसमें एक मोर फंस गया। इसका पता चलते ही धीरज और उसके साथी कुंड पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवकों ने मोर को बाहर निकाल दिया और एक-एक बाहर आ गए, लेकिन धीरज का पैर जाल में फंस गया और कुंड में उलटा गिर पड़ा। उसे डूबता देख साथियों ने ग्रामीणों को आवाज लगाई और बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।
इसके बाद ग्रामीणों ने धीरज को खोजना शुरू किया। कुछ देर के प्रयास के बाद धीरज को कुंड से निकाल लिया गया। प्राथमिक उपचार के लिए उसे एक निजी अस्पताल लाया गया, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।