{"_id":"612bd86c8ebc3e79ea2d98cc","slug":"mathura-young-man-in-jachounda-and-woman-in-koh-died-during-treatment-mathura-news-agr505597338","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: जचौंदा में युवक तो कोह में महिला की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: जचौंदा में युवक तो कोह में महिला की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। जचौंदा में युवक व कोह में एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था से लगातार मौत की संख्या बढ़ रही है। रविवार को जचौंदा के भगवान सिंह (22) पुत्र इतवारी ने उपचार के दौरान निजी अस्पताल में दम दौड़ दिया, दूसरी ओर कोह में मुन्नी देवी (55) पत्नी लच्छो की मौत हो गई। कोह में अब तक 9 व जचौंदा में मरने वालों की संख्या 3 हो चुकी है। अभी दो दर्जन से अधिक लोग डेंगू की गंभीर बीमारी से अस्पताल में जूझ रहे हैं।
मुन्नी देवी को रविवार को उल्टी दस्त की शिकायत पर उपचार के जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था। उनके मौत की सूचना मिली है लेकिन अभी पुष्टि कर रहे हैं।
-डॉ. पारुल चिकित्सा अधीक्षक फरह
गांव में सफाई कर्मियों की टीम गठित कर सफाई कार्य कराया गया है। प्रत्येक गली में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया है।
-लतेश कुमार शर्मा, एडीओ पंचायत गोवर्धन
फरह में मिले स्कर्ब टाइफस के 26 और 28 डेंगू के मरीज
फरह में फैले मलेरिया और डेंगू के बाद पिछले दिनों जापानी बुखार का मरीज मिलने के बाद रविवार को स्कर्ब टाइफस के मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने फरह ब्लाक में जांच का दायरा बढ़ा दिया है। बताया जाता है कि पिछले दिनों फरह ब्लाक के अलग अलग गांवों से सौ से अधिक लोगों के सैंपल लेकर लखनऊ भेजे गए थे, जहां से 26 लोगों में स्कर्ब टाइफस के लक्षण मिले हैं। इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। इसके साथ 28 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।