फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Woman scorched by fire dies during treatment in Agra

मथुरा: आग से झुलसी महिला की आगरा में उपचार के दौरान मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Woman scorched by fire dies during treatment in Agra
मथुरा। महिला की मौत के मामले में आरोपी पुलिस गिरफ्त में। - फोटो : MATHURA
राया (मथुरा)। खुद को आग लगाकर राया थाने में पहुंची महिला की आगरा में उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई। महिला के पति ने प्रधान के पिता सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को थाने में लगे समाधान दिवस में आग की लपटों से घिरी महिला पहुंची थी। महिला को मथुरा भेजा, हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया, जहां दोपहर को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

महिला के पति ने बताया कि 11 जुलाई 2017 को गांव के हरिचंद ने उसकी पत्नी से छेड़छाड़ की थी, इसकी रिपोर्ट थाना राया में दर्ज कराई। आरोपी अन्य लोगों के साथ मिलकर मुकदमा वापस लेने को दबाव बना रहे थे। एक जनवरी को गांव में पंचायत हुई। इसमें प्रधान के पिता सुरेश, वीरेंद्र, रिंकू और हरिचंद ने मुकदमा वापस न लेने पर देख लेने की धमकी दी थी। पुलिस ने प्रधान के पिता सुरेश को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उजड़ गया परिवार, रो-रोकर बच्चों का बुरा हाल
न्याय न मिलने से परेशान महिला ने अपने आपको आग के हवाले कर दिया। उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। हर किसी के मुंह से बस यही निकल रहा था कि अब मां के बिना इन मासूमों की कौन देखभाल करेगा।
पंचायत में शामिल हुए पंच हो गए भूमिगत
पिछले दिनों हुई पंचायत में शामिल लोग अब भूमिगत हो गए हैं। पंचायत में 50 लोगों ने भाग लिया था। यहां एक स्वर में महिला व पति पर मुकदमा वापस लेने को दबाव बनाया गया।

महिला ने मना कर दिया, इस पर हरिचंद एवं अन्य ने धमकी दी थी कि अब तुम्हारे खिलाफ हर रोज मुकदमे दर्ज होंगे, इससे महिला टूट गई और आग लगाने जैसा बड़ा कदम उठा लिया। महिला का चार बीघा से अधिक खेत मुकदमे में बिक चुका है, लेकिन उसने हार नहीं मानी थी। न्याय की आशा टूटती देख महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया। अब पुलिस के भय से पंचायत में शामिल लोग भूमिगत हो गए हैं। पुलिस पंचायत में शामिल लोगों की तलाश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed