फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Water level suddenly increased in Yamuna river, pontoon bridge removed

मथुरा: यमुना नदी में अचानक बढ़ा जलस्तर, हटाया पांटून पुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Water level suddenly increased in Yamuna river, pontoon bridge removed
वृंदावन (मथुरा)। यमुना नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने के चलते शनिवार की शाम वृंदावन और मांट के बीच पांटून पुल को हटा दिया गया है।
विज्ञापन

पांटून पुल के हटने के बाद वृंदावन मांट के बीच चलने वाले छात्रों, राहगीरों और किसानों को यमुना नदी पार करने को नावों का सहारा लेना पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से ऊपरी इलाकों में हो रही बारिश के चलते अचानक यमुना में जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। इसके चलते पांटून पुल की दोनों ओर पानी भरने लगा है, जिसके बाद पुल को हटा दिया गया है।

किसान महाराम सिंह ने बताया कि यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण वृंदावन-मांट के बीच का रास्ता तय करने के लिए या तो लोगों को 16 किलोमीटर का अतिरिक्त रास्ता तय कर पक्के पुल से होकर गुजरना पड़ रहा है या फिर नाव के सहारा लेना पड़ रहा है। किसान ठाकुर किशोर सिंह ने बताया कि सबसे अधिक वृंदावन को जाने वाले किसानों, छात्रों, मजदूरों एवं दूधियों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed