फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura was ready for the birth anniversary of Kanha

कान्हा के जन्मोत्सव के लिए सज सवर रहा मथुरा

Wed, 25 Aug 2021 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Mathura was ready for the birth anniversary of Kanha
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के लिए मथुरा नगरी को सजाने संवारने का काम चल रहा है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान से जुड़े मार्गों पर विभिन्न सरकारी निर्माण एजेंसियों ने पूरा ध्यान केंद्रित कर दिया है। टूटी सड़कों की मरम्मत की जा रही है तो ऊबड़-खाबड़ टाइल्स को उखाड़कर फिर से लगाया जा रहा है। डिवाइडरों पर रंग चढ़ रहा है।
विज्ञापन

इस बार जन्माष्टमी का त्योहार 30 अगस्त को है। जनपद में इसे तीन दिवसीय समारोह के रूप में मनाए जाने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि में विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 29 से 31 तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के दौरान मथुरा आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शहर को सुंदर बनाने का काम भी किया जा रहा है। भूतेश्वर से श्रीकृष्ण जन्मभूमि की ओर आने वाले मार्ग के डिवाइडर रंग बिरंगे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा सड़क के निचले कच्चे पथ-वे पर सीमेंटेड टाइल्स लगाईं जा रही हैं। ताकि संपूर्ण मार्ग साफ सुथरा नजर आए। यही स्थिति रामलीला मैदान को जाने वाले मार्ग पर हो रही है। गोविंद नगर स्थित रामलीला मैदान के मार्ग पर भी टाइल्स लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा पोतराकुंड की ओर बन रहे नवीन भव्य द्वार को भी जल्द पूरा करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोतरा कुंड पर अब नहीं चलता लाइट एंड साउंड सिस्टम
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के निकट श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के लिए प्राचीन स्थल पोतरा कुंड में लगाया गया लाइट एंड साउंड सिस्टम अब काम नहीं करता है। पिछले वर्ष इसे तैयार किया गया था। शुरूआती दिनों में अवश्य यह कुछ समय चलाया गया था, जिसे देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed