{"_id":"6ae1072b6c3dc2ea70080fb8","slug":"mathura-vrindavan-road-to-be-illuminated-with-cats-eyes-and-warning-markers-mathura-news-c-369-1-mt11023-154938-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कैट्स आई व सचेतकों से जगमगाएगा मथुरा-वृंदावन मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कैट्स आई व सचेतकों से जगमगाएगा मथुरा-वृंदावन मार्ग
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-वृंदावन सड़क मार्ग अब रात के अंधेरे में कैट्स आई और रिफलेक्टिव सचेतकों से जगमगाएगा। इसका कार्य लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड द्वारा कराया जाएगा। इसके लिए शासन से 50 लाख रुपये की परियोजना स्वीकृत हुई है।
रात के अंधेरे में सड़क का सही अंदाजा नहीं लगा पाने की समस्या दूर करने के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। विभाग द्वारा 50 लाख रुपये से कैट्स आई, साइन बोर्ड, रिफ्लेक्टर सहित अन्य सचेतक लगाने के कार्य किए जाएंगे। फिलहाल रात में पर्याप्त संकेतक नहीं होने से राहगीरों और वाहन चालकों को सड़क की दिशा और स्थिति का सही अंदाजा लगाने में परेशानी होती है। कैट्स आई और रिफ्लेक्टर लगने से अंधेरे में सड़क की दिशा पहचानने में मदद मिलेगी। वहीं, साइन बोर्ड वाहन चालकों को जरूरी संकेत देकर सतर्क करेंगे। जेई राकेश कुमार ने बताया कि टेंडरिंग पूरी होते ही कार्य शुरू कराए जाएंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
138 गांवों में खोदी गईं 90 फीसदी सड़कें दुरुस्त
मथुरा। जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों में 90 प्रतिशत से अधिक काे ठीक कराया जा चुका है। शेष कार्यों को सीडीओ ने एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जनपद के सभी विकासखंडों के 138 राजस्व गांवों में अक्तूबर तक सड़कों की बहाली का लक्ष्य कार्यदायी संस्था मेसर्स एनसीसी-एपीसीओ (जेवी) को दिया था। खंड विकास अधिकारियों के निरीक्षण में अधिकांश स्थानों पर काम संतोषजनक मिला। सीडीओ डाॅ. ने शेष कार्यों को समयसीमा में काम पूरा कराने को कहा है। संवाद