{"_id":"614f32388ebc3e0dfa74ce01","slug":"mathura-villagers-gheraoed-the-police-station-after-the-robbery-incident-mathura-news-agr509031093","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: लूट की घटना के बाद ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: लूट की घटना के बाद ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव
विज्ञापन
थाना राया परिसर में ग्रामीणों को समझाते प्रभारी निरीक्षक।
- फोटो : MATHURA
राया (मथुरा)। सादाबाद रोड पर बाइक सवार युवक से मारपीट कर बाइक लूट की घटना के बाद ग्रामीणों आक्रोशित हो गए और थाना राया का घेराव किया। मौके पर पुलिस ने तीन दिन के अंदर लूट की घटना का पर्दाफाश करने के आश्वासन के बाद ग्रामीण माने।
गांव केशरगढ़ी थाना राया निवासी पवन पुत्र लक्ष्मन सिंह गुड़गांव में प्राइवेट कंपनी में कार्य करता है। बताया गया कि वह रात के समय बाइक से गांव लौट रह था तभी राया सादाबाद मार्ग पर गांव केशरगढ़ी के पास ही स्कूटी और बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने धक्का मार कर गिरा दिया और मारपीट कर बाइक छीन कर ले गए। इस दौरान जब पवन ने रोकने का प्रयास भी किया तो पैर में चाकू मार दिया।
अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है, वहीं दूसरे दिन लूट की घटना के विरोध में ग्रामीण थाना राया पहुंच गए और घटना के पर्दाफाश की मांग करने लगे। प्रभारी निरीक्षक उत्तमचंद्र पटेल और एसएसआई शिवकुमार शर्मा ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। श्यामसुंदर, धर्मवीर सिंह, चंद्रपाल सिंह, बलराम सिह, सज्जन सिंह, रामस्वरूप सोलंकी, विजय सिंह आदि मौजूद थे।