{"_id":"617fd82abecf7c75ec5b72c7","slug":"mathura-umbrella-police-raid-in-haryana-in-search-of-absconding-robbers-mathura-news-mtr507937961","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: फरार लुटेरों की तलाश में छाता पुलिस की हरियाणा में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: फरार लुटेरों की तलाश में छाता पुलिस की हरियाणा में दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। ३० अक्तूबर को चेकिंग करते हुए छाता तहसील के पास दरोगा योगेश नागर और सिपाही प्रीत कुमार पर जानलेवा हमला करने वाले फरार तीन शातिर लुटेरों की तलाश में छाता पुलिस और एसओजी की टीम ने हरियाणा के बहीन में दबिश दी है। हालांकि अभी तक तीनों शातिर लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए हैं। पुलिस एक शातिर लुटेरे को मुठभेड़ में पकड़कर जेल भेज चुकी है।
छाता पुलिस ने शाकिर पुत्र कम्मो निवासी ग्राम कोट, बहीन पलवल (हरियाणा) को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। इसकी बायीं टांग में गोली लगी थी। पुलिस इसे जेल भेज चुकी है। इसके पास से एक अपाचे, जोकि १२ अक्तूबर को पलवल से चुराई गई थी और तमंचा बरामद हुआ था। फरार तीन शातिर लुटेरे नासिर पुत्र अली, रहीस पुत्र नजर, जाबिर पुत्र हसन की तलाश में छाता पुलिस और एसओजी की टीम दबिश दे रही है।
छाता पुलिस ने हरियाणा के बहीन में दबिश दी, लेकिन तीनों शातिर लुटेरे पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। शातिरों को पकड़ने के लिए हरियाणा और राजस्थान में घेराबंदी की हुई है। कोतवाल छाता अजय कौशल ने बताया कि तीनों शातिर वाहन लुटेरे हैं। बहीन में दबिश दी गई है, लेकिन अभी तक हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। जल्द ही तीनों पुलिस की गिरफ्त में होंगे। यह शातिर लुटेरे ट्रक लूटने के लिए आए थे।