फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Two friends killed in road accident

मथुरा: सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Two friends killed in road accident
मथुरा। थाना जमुनापार के पानीगांव मार्ग पर ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

वृंदावन कोतवाली की गौरानगर कॉलोनी निवासी उस्मान (२७) दोस्त शशि (२४) के साथ शनिवार शाम को बाइक पर सवार होकर पानीगांव जा रहा था। इसी दौरान सामने से तेज गति में आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद जहां दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं चालक ट्रैक्टर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची जमुनापार पुलिस ने दोनों घायल युवकों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। जहां घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने शशि को आगरा और उस्मान को मथुरा रेफर कर दिया लेकिन दोनों की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि दो दोस्तों की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed