{"_id":"6262addabe11b93e146ee614","slug":"mathura-two-alleged-journalists-sent-to-jail-for-chauth-recovery-mathura-news-mtr5164672100","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: कथित दो पत्रकार चौथ वसूली में भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: कथित दो पत्रकार चौथ वसूली में भेजे गए जेल
विज्ञापन
मथुरा। ५० हजार रुपये की चौथ मांगने वाले दो कथित पत्रकारों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। पुलिस ने इन दोनों को बृहस्पतिवार को पकड़ा था। देर रात ही दोनों कथित पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि चौकी कृष्णानगर क्षेत्र में दो कथित पत्रकार बनकर एक ऑटो चालक से डरा-धमकाकर मारपीट करके जान से मारने की धमकी देते हुए 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। इसका मुकदमा बबलू उर्फ सोहेल पुत्र सत्तार निवासी मनोहरपुरा पानी की टंकी चौकी भरतपुरगेट ने कोतवाली में दर्ज कराया।
शहर कोतवाल विजय कुमार सिंह और कृष्णानगर चौकी प्रभारी अजय अवाना ने दो कथित पत्रकारों को अलवर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी ने बताया कि मुकेश कुमार गुप्ता निवासी शिवासा एस्टेट हाईवे और संजू पटेल उर्फ खेमचंद निवासी मल्लपुरा गोविंदनगर हैं। सीओ ने बताया कि दोनों कथित पत्रकारों के खिलाफ आपराधिक इतिहास की भी छानबीन की जा रही है।