फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Traditional festivals being held in the temples of Braj in Sawan

मथुरा: सावन में ब्रज के मंदिरों में हो रहे परंपरागत उत्सव

Sun, 08 Aug 2021 08:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Traditional festivals being held in the temples of Braj in Sawan
हरि घटा के बीच विराजमान ठाकुर राजाधिराज। - फोटो : MATHURA
मथुरा। सावन मास के आरंभ होते ही ब्रज के मंदिरों में परंपरागत उत्सवों का आयोजन किया जा रहा है। ठाकुरजी को वर्षाकाल की प्राकृतिक छटा का अनुभव व आनंद प्रदान कराने के लिए श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित केशवदेव मंदिर में रविवार को हरी घटाओं की भव्य सज्जा की गई। जिसके दर्शन कर श्रद्धालुजन भावविभोर हो गए।
विज्ञापन

संस्थान के विशेष कार्याधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि रविवार से ठाकुरजी हरियाली तीज तक हरी घटा में विराजमान होकर दर्शन देंगे, इसी के साथ झूलनोत्सव भी आरंभ हो जाएगा। वहीं, पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में रविवार को हरियाली अमावस्या पर हरी घटा का आयोजन किया गया। मंदिर के जगमोहन को संपूर्ण हरी वस्तुओं से सजाया गया। गाय, घोड़े, बंदर आदि सभी से भावनात्मक रूप से ठाकुरजी को बाहर के मौसम की अनुभूति कराया गया।
विज्ञापन

मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि घटाओं के कार्यक्रम तिथि के हिसाब से होंगे। इधर, हरियाली अमावस्या के अवसर पर ठाकुर केशवदेव महाराज चांदी झूले में विराजे। इससे पूर्व प्रात:बेला में मदन मोहन गोस्वामी, गौरव गोस्वामी, श्यामा चरण गोस्वामी ने मंत्र उच्चारण के बीच ठाकुरजी का गुलाब जल इत्र से अभिषेक किया गया। भगवान को चांदी के झूले में विराजमान कर झुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीकृष्ण सामूहिक संकीर्तन मंडल के मनमोहन सराफ, महेश गोयल आदि भक्तों ने ठाकुरजी को भजन सुनाए। कमेटी के अध्यक्ष पंडित सोहन लाल शर्मा एडवोकेट, सुरेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी नारायण प्रसाद शर्मा, दिलीप पांडे, प्रेम भगत, कुमार अग्रवाल, कृष्ण कुमार सराफ, विनोद बाबू साड़ी वाले, पीपी शर्मा, राकेश शर्मा, बिहारी लाल गोस्वामी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed