फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Tips to avoid cybercrime

मथुरा: साइबर क्राइम से बचने के बताए गए गुर

Wed, 06 Oct 2021 07:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Tips to avoid cybercrime
साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता गोष्ठी में लोग। - फोटो : MATHURA
मथुरा। जैसे-जैसे देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे क्रिमिनल क्राइम व धोखाधड़ी के नए-नए गुर निकाल कर भोले भाले लोगों के साथ ठगी करने से बाज नहीं आ रहे। ऐसे साइबर क्राइम से बचने वालों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

अपराधी तत्व के हाथ में सबसे बड़ा हथियार वर्तमान में साइबर क्राइम लगा हुआ है। आए दिन साइबर क्राइम से जुड़ी घटनाएं प्रकाश में आती रहती हैं। इसी को देखते हुए शासन ने महीने के प्रथम बुधवार को आम जनमानस को जागरूक करने के लिए जागरूकता दिवस मनाना शुरू किया है। पुलिस महानिदेशक के फरमान के बाद साइबर सेल मथुरा भी हरकत में आ गई है।
विज्ञापन

हालांकि साइबर सेल ने कई मामलों को खोलकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। कारण है कि तेज तर्रार साइबर सेल प्रभारी नितिन कसाना ने कई लोगों के पैसे वापस कराएं हैं या फिर उनकी रकम को होल्ड तक करा दिया है। नितिन साइबर के एक्सपर्ट माने जाते हैं। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस लाइंस के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यशाला में व्यापारिक संगठन, मीडिया कर्मी, पुलिस पेंशनर्स के साथ जागरूक नागरिकों ने भी भाग लिया। एसपी क्राइम राधेश्याम राय ने सभी को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि उपस्थित लोगों को गृह मंत्रालय के जारी टोल फ्री नंबर 155260 वेबसाइट के बारे में जानकार रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed