फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Three including a 10-year-old girl died of dengue fever, 16 new cases

मथुरा: दस वर्षीय बच्ची सहित तीन की डेंगू बुखार से मौत, 16 नए केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Three including a 10-year-old girl died of dengue fever, 16 new cases
मथुरा (टैंटीगांव)। सुरीर क्षेत्र में फैला डेंगू-बुखार थमने का नाम नहीं ले रहा है। डेंगू व बुखार के चलते अलग-अलग तीन गांवों में १० वर्षीय बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इससे ग्रामीणों में दहशत है। वहीं, जिले में १६ नए डेंगू के मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

जया (10) पुत्री रोहित निवासी सुरीर कलां को चार दिन पूर्व बुखार आया था। चिकित्सक से दवा दिलवाने पर फायदा न होने पर परिजनों ने मथुरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान रविवार की रात मौत हो गई। गांव कोठी डाक बंगला सुल्तानपुर निवासी बिसारत खान (70) को तीन दिन पूर्व बुखार आया था। परिजनों ने चिकित्सकों से दवा दिलवाई।
विज्ञापन

बुखार न उतरने पर जांच कराई तो डेंगू की रिपोर्ट आने पर परिजन रविवार की रात मथुरा अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। इधर, राकेश (38) निवासी टैंटीगांव को बुखार आया था। राकेश की सोमवार की सुबह मौत हो गई। उधर, गुस्साई महिला ने चिकित्सक पर चप्पल उठी ली, सीएमएस ने इसके लिए जांच बैठाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने चिकित्सक पर उठा ली चप्पल, सीएमएस ने बैठाई जांच
जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक महिला ने चिकित्सक के लिए चप्पल उठा ली। इससे स्वास्थ्यकर्मियों में आक्रोश फैल गया।
सोमवार की दोपहर जिला अस्पताल की ओपीडी में कमरा नंबर 6 पर एक महिला किसी प्राइवेट डॉक्टर से पैथोलॉजी संबंधित जांच लिखवा कर पहुंची और स्वास्थ्यकर्मी अमर सिंह से जिला अस्पताल के पर्चे पर इन जांचों को लिखने के लिए कहा।

डॉक्टर द्वारा बीमारी पूछे जाने पर महिला आक्रोशित हो गई और उसने चप्पल उठा ली। मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों के हंगामे के बीच जिला अस्पताल की पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और महिला से लिखित तहरीर लेकर मामले को शांत कराया। अस्पताल के सीएमएस डॉ. मुकुंद बंसल ने बताया कि महिला से प्रार्थनापत्र लेकर विभाग भी जांच करा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed