फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Thieves entered the house, stole cash and jewelery worth two lakhs

मथुरा: घर में घुसे चोर, दो लाख की नकदी व जेवरात किए चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Thieves entered the house, stole cash and jewelery worth two lakhs
मथुरा। सदर बाजार की अशोक विहार कॉलोनी में व्यापारी के घर में सीढ़ियों के सहारे घुसे चोर दो लाख रुपये की नकदी और जेवरात के अलावा मोबाइल पर हाथ साफ करके इत्मीनान से निकल गए। उससे पहले चोरों ने घर में सो रहे गृहस्वामी और परिवार को स्प्रे डालकर बेहोश भी कर गए। सुबह ताला टूटा देखकर सभी दंग रह गए। सदर बाजार पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। अभी तक चोरी का मुकदमा दर्ज तक नहीं किया गया है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार की अशोक विहार कॉलोनी निवासी विशाल गर्ग की सदर में मोबाइल रिचार्ज और एसेसरीज की दुकान है। शनिवार की देर रात पूरा परिवार इत्मीनान से सो रहा था। इसी बीच रात को सीढ़ियों के सहारे घर में घुसे चोरों ने स्प्रे करके व्यापारी और उसके परिवार को बेहोश कर दिया। इसके बाद व्यापारी की पैंट में रखे १८ हजार रुपये की नकदी और ड्रेसिंग टेबिल पर पड़े पत्नी के जेवरात, मोबाइल चोरी कर लिए। इसके बाद चोर सीढ़ियों के सहारे से निकल गए।
विज्ञापन

छत पर व्यापारी की पैंट और कमीज को छोड़ गए। सुबह व्यापारी की मां मीरा ने सीढ़ियों का ताला टूटा देखा तो दंग रह गईं। बेटे को उठाया तो छत पर देखा तो व्यापारी के कपड़े पड़े हुए थे। ड्रेसिंग टेबिल पर रखे पत्नी के जेवरात भी नहीं थे। व्यापारी की तहरीर के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज करके चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed