{"_id":"617fd7802bab7916a266d813","slug":"mathura-there-is-a-backlash-from-the-municipal-corporation-regarding-yamdvitiya-mathura-news-mtr507937754","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: यमद्वितीया को लेकर नगर निगम से कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: यमद्वितीया को लेकर नगर निगम से कसी कमर
विज्ञापन
यमद्वितीया को लेकर घाटों का निरीक्षण करते नगर आयुक्त अनुनय झा, महापौर मुकेश आर्य बंधु व अन्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। यमद्वितीया पर्व को लेकर नगर निगम ने कमर कस ली है। सोमवार को नगर निगम के महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु और नगर आयुक्त अनुनय झा ने यमुना किनारे सभी घाटों का निरीक्षण कर स्नान की व्यवस्थाएं युद्धस्तर पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। छह नवंबर को यमद्वितीया पर्व मनाया जाएगा।
सोमवार की सुबह जलनिगम और नगर निगम की टीम के संग महापौर और नगर आयुक्त घाटों को निरीक्षण करने पहुंचे। यहां पर बंगाली घाट, स्वामी घाट, विश्राम घाटों का निरीक्षण किया। साथ ही नाव के माध्यम से यमुना पार के घाट का भी निरीक्षण करते हुए अधीनस्थों को यमद्वितीया पर्व की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त, जल निगम एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि घाट किनारे सभी पंपिंग स्टेशनों को सुचारु रूप से चलाया जाए। कहीं भी किसी भी प्रकार से जलभराव की समस्या उत्पन्न न होने पाए।
यमुना पार तिवारीपुरम में सीवर ओवरफ्लो की समस्या के निस्तारण को जल निगम सहायक अभियंता और नगर निगम के जेई को निर्देशित किया। तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर जलभराव की समस्या का निस्तारण कराया जाए। निरीक्षण में श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, एई प्रवीन माहेश्वरी ड्रेनेज एवं सीवरेज इकाई उप्र. जल निगम, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल, डीके. सिंह मौजूद रहे।