{"_id":"62d19099f8528c2f843a546f","slug":"mathura-the-robber-took-away-the-gold-chain-from-the-woman-s-neck-in-broad-daylight-captured-in-cctv","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: दिनदहाड़े महिला के गले से सोने की चेन लूट ले गया लुटेरा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: दिनदहाड़े महिला के गले से सोने की चेन लूट ले गया लुटेरा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Fri, 15 Jul 2022 09:36 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 15 Jul 2022 09:36 PM IST
सार
चंदनवन फेस वन निवासी बेगराज सिंह ने तहरीर में कहा कि गुरुवार शाम उनकी पत्नी चंद्रवती घर के बाहर टहल रही थीं। तभी एक युवक बाइक से आया और दूर जाकर रुक गया। वहां से वह पैदल आया और उनकी पत्नी के गले से चेन पर झपट्टा मारकर भाग गया।
विज्ञापन
चेन लूटने के बाद भागता झपटमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना हाईवे क्षेत्र में दिनदहाड़े एक महिला के गले से लुुटेरा सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। लुटेरा अपने साथी की बाइक पर बैठकर भाग गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन
चंदनवन फेस वन निवासी बेगराज सिंह ने थाना हाईवे में दी गई तहरीर में कहा कि बृहस्पतिवार की शाम करीब पौने पांच बजे उनकी पत्नी चंद्रवती (65) घर के बाहर टहल रही थीं। उसी दौरान एक युवक पहले थोड़ी दूर बाइक से आया और दूर जाकर रुक गया। उसका एक साथी पैदल टहलते हुए पत्नी के पास आया और पीछे से झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ले गया।
विज्ञापन
पास ही खड़ीं पड़ोसन भी नहीं समझ पाई कि यह अचानक क्या हुआ। शोर मचाते हुए कुछ दूर तक लुटेरे का पीछा भी किया लेकिन वह पहले से स्टार्ट खड़ी अपने साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गया। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस को तहरीर के साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करा दी गई है। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन