फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: The color of fag will spread from Vasant Panchami in Bankebihari temple

मथुरा: बांकेबिहारी मंदिर में वसंत पंचमी से बिखरेगा फाग का रंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Mathura: The color of fag will spread from Vasant Panchami in Bankebihari temple
वृंदावन (मथुरा)। तीर्थनगरी में बृहस्पतिवार (वसंत पंचमी) से फाग का आनंद बिखरेगा। जन जन के आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज होली के रंग में रंगे नजर आएंगे। ठाकुरजी वसंत पंचमी के दिन से ही ब्रज की होली का आनंद लेंगे तथा भक्तों पर भी अबीर-गुलाल की बरसात होगी।
विज्ञापन

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत प्रह्लाद वल्लभ गोस्वामी ने कहा कि वसंत पंचमी के दिन से ही चालीस दिवसीय फाग महोत्सव की शुरूआत होती है। इधर, वसंत पंचमी उत्सव को लेकर प्रबंधन द्वारा ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर को सजाने संवारने का कार्य पूरा कर लिया गया है। ठा. बांकेबिहारी मंदिर में तैयारियां पूरी कर लीं गईं हैं। मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि मंदिर में वसंत पंचमी पर्व की सभी तैयारियां पूरी कर लीं गईं हैं।
विज्ञापन

व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने के लिए मंदिर प्रबंधन द्वारा अतिरिक्त निजी सुरक्षा गार्डों की व्यवस्था की गई है। वहीं, पुलिस प्रशासन द्वारा मंदिर में सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके साथ ही नगर के राधा सनेह बिहारी मंदिर में बृहस्पतिवार को भी वसंत छटा दिखाई दी। मंदिर को वसंत कपड़े और रोशनी से सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शन से पूर्व लगाई बैरीकेडिंग
वसंत पंचमी को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए होने वाली भीड़ के मद्देनजर बैरीकेडिंग की व्यवस्था कर ली गई है। मंदिर के पहुंच मार्ग पर बैरीकेड लगाए गए हैं। हरिनिकुंज चौराहे से लेकर विद्यापीठ चौराहा, बांकेबिहारी पाठशाला से लेकर विद्यापीठ चौराहे और जुगल घाट पर लोहे की बैरीकेडिंग लगाई गईं हैं। बुधवार शाम से बाहरी वाहनों की वृंदावन में एंट्री रोक दी गई और जगह-जगह पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

वसंत कमरे में भक्तों को दर्शन देंगे राधा रमणलालजू
वसंत पंचमी के पर्व पर 26 और 27 को शाह बिहारी मंदिर में ठाकुर राधारमणलालजू भक्तों को वसंती कमरे में विराजमान होकर दर्शन देंगे। मंदिर परिसर में वसंत महोत्सव की तैयारियां पूर्ण कर लीं गईं हैं। वसंती कमरे के दर्शन करने को देश के सुदूर क्षेत्रों से हजारों लोग आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed