मथुरा: वृंदावन के प्रियाकांत जू मंदिर में भक्तों पर बरसेगा टेसू का रंग, 10 मार्च से शुरू होगा होली महोत्सव
श्रीप्रियाकांतजू मंदिर में होली महोत्सव 10 से 17 मार्च तक मनाया जाएगा। मंदिर अट्टालिका से श्रद्धालुओं पर हाइड्रोलिक पिचकारी से टेसू के रंग बरसेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के वृंदावन में छटीकरा मार्ग स्थित ठाकुर श्रीप्रियाकांतजू मंदिर में भव्य होली महोत्सव 10 से 17 मार्च तक मनाया जायेगा। इस अवसर पर देवकीनदंन ठाकुर श्रीमद्भागवत कथा सुनाएंगे। होलिका दहन के दिन मंदिर परिसर में ब्रज की संपूर्ण होली खेली जायेगी। मंदिर अट्टालिका से श्रद्धालुओं पर हाइड्रोलिक पिचकारी से टेसू के रंग बरसेंगे। ब्रज की बेटियों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता मिलेगी ।
होली महोत्सव की जानकारी देते हुए मंदिर प्रबंधक रवि रावत ने बताया कि विश्व शांति सेवा चेरीटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में मंदिर पर 10 से 16 मार्च तक श्रीमद्भागवत कथा प्रारंभ होगी। कथा के साथ ही ब्रज परंपराओं के अनुरूप सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। 17 मार्च को ब्रज की संपूर्ण होली का आयोजन है। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
सात प्रकार की होगी सतरंगी होली
होलिका दहन से पूर्व सुबह 11 बजे से मंदिर प्रांगण में सात प्रकार की होली प्रारंभ होगी। देवकीनंदन महाराज प्रियाकांतजू विग्रह को चंदन-गुलाल लगाकर इसकी शुरूआत करेंगे। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच फूलों की होली, लड्डु-जलेबी होली, रसिया गायन होली, भजन नृत्य होली, लठामार होली, गुलाल की होली और अंत में टेसु के रंगों की होली खेली जायेगी ।
मंदिर अट्टालिका से श्रद्धालुओं पर हाइड्रोलिक पिचकारी से श्रद्धालुओं पर टेसू के फूलों से बने रंग बरसाये जाएंगे। कार्यक्रम मीडिया प्रभारी जगदीश वर्मा ने बताया कि होली महोत्सव में प्रियाकांत जू मंदिर कोष से ब्रज की 125 बेटियों को शिक्षा के लिये ‘प्रियाकोतजू कन्या विद्याधन’ वितरित किया जायेगा । इसके लिये इच्छुक छात्रायें 6 मार्च को दोपहर 12 बजे से मंदिर कार्यालय से फॉर्म भरकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकती हैं।