{"_id":"61d846ae15b138033130693a","slug":"mathura-tempo-driver-and-girl-killed-in-road-accident-three-injured-mathura-news-mtr5114145162","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: सड़क हादसे में टेंपो चालक व युवती की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: सड़क हादसे में टेंपो चालक व युवती की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। सदर बाजार के ब्लॉक मोड़ के पास बृहस्पतिवार की देर रात ऑटो और बोलेरो की भिड़ंत में टेंपो चालक और टेंपो सवार युवती की मौत हो गई, जबकि टेंपो सवार तीन लोग घायल हो गए। सदर बाजार पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि मृतकों के शव कब्जे में लिए।
थाना सदर बाजार के ब्लॉक मोड़ के पास पुराने बस अड्डे से सवारी लेकर जा रहे ऑटो की सामने से आती बोलेरो से भिड़ंत हो गई। ऑटो के परखच्चे उड़ गए। सदर बाजार पुलिस ने बताया कि चालक आशीष माहौर (2५) निवासी ब्लॉक 69 कांशीराम कॉलोनी और ऑटो में सवार मानसी शर्मा (23) निवासी गर्ल्स हॉस्टल के पीछे वेटरनेरी कॉलेज की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में देवेंद्र पचौरी निवासी मिथलेश नगर दामोदरपुरा, गौरव निवासी ब्लॉक संख्या 91 कांशीराम कॉलोनी और ललित कुमार निवासी गोकुलधाम कॉलोनी घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने बताया कि दो लोगों की मौत हुई है। अभी तक बोलेरो किसकी है इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में नहीं मिलता इलाज
दुर्घटना में घायल गौरव के परिजन सुमित नेे बताया कि रात में जिस समय एंबुलेंस से घायलाें को जिला अस्पताल के आपात कक्ष लाया गया, उस समय वहां आपात चिकित्सा अधिकारी मौजूद नहीं थे। कुछ देर तलाश के बाद आए भी तो रेफर ही कर सके। उन्होंने कोई इलाज नहीं किया। यही स्थिति देवेंद्र पचौरी के भाई गौरव ने भी बताई।