फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Teenager thrown from second floor in front of police, first raped

मथुरा: पुलिस के सामने दूसरी मंजिल से फेंक दी किशोरी, पहले किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Teenager thrown from second floor in front of police, first raped
छटीकरा (मथुरा)। जैंत थाना क्षेत्र के छटीकरा में शुक्रवार की सुबह ४ बजे सोते हुए किशोरी को घर से अगवा करके दुष्कर्म किया गया। सूचना पर पहुंची जैंत पुलिस के सामने आरोपी ने किशोरी को मकान की दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल किशोरी को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। खतरे से बाहर किशोरी का पुलिस ने सौ शैय्या में चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। आरोपी समेत तीन के खिलाफ थाना जैंत में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना जैंत के छटीकरा में एक ठेकेदार की १६ साल की बेटी दो भाई और बहनों के संग दूसरी मंजिल पर सो रही थी। नीचे उसके दादा और दादी सो रहे थे। मां बेटे के साथ मायके गई थी। बृहस्पतिवार की रात दो बजे किशोरी के पिता घर आए तो देखा उनकी बेटी कमरे में नहीं है। काफी तलाश किया पर सुराग नहीं लगा। इसकी सूचना जैंत पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह ४ बजे जैंत पुलिस जैसे ही पहुंची तो आरोपी युवक ने दूसरी मंजिल से किशोरी को नीचे फेंक दिया। ऐसा होते देख पुलिस भी दंग रह गई। गंभीर रूप से घायल किशोरी को शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
देर शाम को पुलिस ने किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया। पिता की तहरीर पर बहनोई श्रीचंद, बहन नीतू और अनिल के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और जानलेवा हमले की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि किशोरी की डॉक्टरी कराई गई है। तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मुख्य आरोपी अनिल निवासी खानपुर बुलंदशहर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जोकि बहन और बहनोई के पास रहता है। जल्द ही दोनों आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
लगातार बढ़ रहे अपराध, जैंत पुलिस रोकने में नाकाम
ग्रामीण रामकुमार ने बताया कि लगातार बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने में जैंत पुलिस नाकाम हो रही है। कई बार तो पीड़ितों को थाने से भगा दिया जाता है। पुलिस अफसरों के आदेश पर जरूर अपराधों के मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। उसके बाद दर्ज मुकदमे पर कोई कार्रवाई नहीं और न खुलासा करने में कोई दिलचस्पी दिख रही है।

२० अप्रैल को हुई लूट का खुलासा करने में अभी तक जैंत पुलिस को कामयाबी नहीं मिली है। इसके अलावा कई मामलों में जैंत पुलिस को किरकिरी तक झेलनी पड़ी है। बावजूद इसके उसकी कार्यप्रणाली में कतई भी बदलाव तक नहीं दिखा है। किशोरी को पुलिस के सामने दूसरी मंजिल से फेंकना भी अपराधियों के मन में वर्दी का खौफ खत्म करता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed