मथुरा। समाजवादी पार्टी महानगर कमेटी की बैठक शनिवार को वोट बढ़ाएंगे बूथ जिताएंगे की तैयारी को लेकर आयोजित की गई।
महानगर अध्यक्ष डॉ. अबरार हुसैन ने भाजपा नेता रवि अग्रवाल को साथियों सहित समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। डॉ. हुसैन ने कहा ने कहा कि सभी को अपने अपने बूथ पर ज्यादा से ज्यादा वोट बढ़ाना है बूथ जिताना है। जिससे 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाई जा सके। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जा सके।
मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सरदार सिंह, पूर्व विधायक हुकुम चंद तिवारी, पूर्व विधायक ठाकुर कुशल पाल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष तनवीर अहमद, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष पाल, बृजेश सिंह, पंडित तुलसीराम शर्मा, चौधरी सईद कुरैशी, श्याम मुरारी चौहान, प्रहलाद यादव, समाजवादी लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष मुन्ना मलिक, अल्पसंख्यक सभा के अध्यक्ष गुड्डू खान, विभोर गौतम, जागेश्वर यादव, साधना शर्मा, साहुन खान, अनिल अग्रवाल, डॉक्टर शबनम कुरैशी, राजेंद्र फेरारी आदि थे।