फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Social Welfare Department returned the files of all the schools

मथुरा: सभी विद्यालयों की फाइल समाज कल्याण विभाग ने की वापस

Sat, 31 Jul 2021 06:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Social Welfare Department returned the files of all the schools
मथुरा। 330 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले में 17 से 30 जुलाई तक एसडीएम व डिप्टी कलेक्टर द्वारा 300 उच्च विद्यालयों की जांच तो की गई लेकिन रिपोर्ट स्पष्ट नहीं दी। जिसके चलते समाज कल्याण विभाग ने फाइलों को वापस अधिकारियों को भेज दिया है। अब यह अधिकारी फिर से शासन की मंशा के अनुरूप जांच देंगे।
विज्ञापन

फर्जी विद्यालय की बिल्डिंग, फर्जी छात्र और फर्जी ही उनके कागजात लगाकर बैंकों की सांठगांठ से करोड़ों रुपये का छात्रवृत्ति घोटाला हुआ। करीब 500 से अधिक उच्च विद्यालयों की शासन द्वारा तय आठ बिंदुओं पर जांच हुई। करीब 350 विद्यालयों को एसडीएम ने छात्रवृत्ति योग्य नहीं माना। इन्हीं विद्यालयों की शासन ने फिर से एसडीएम स्तर की जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम नवनीत सिंह चहल ने 17 जुलाई को पांचों तहसीलवार एसडीएम व डिप्टी कलेक्टर की टीम को 22 जुलाई तक जांच पूरी करने के आदेश दिए थे। समय कम होने के कारण जांचकर्ताओं ने 30 जुलाई तक रिपोर्ट दी, वह भी अस्पष्ट दी। जिससे डीएम, सीडीओ और समाज कल्याण अधिकारी संतुष्ट नहीं हुए। शनिवार को समाज कल्याण विभाग ने सभी फाइलों को तहसीलवार जांच समिति के अधिकारियों को वापस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चाओं में जांच का तरीका
कुछ अधिकारियों को छोड़कर अधिकतर अधिकारियों की जांच के तरीके को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। जिसे लेकर शासन स्तर के अधिकारी सतर्क हैं और सब कुछ जांचकर्ताओं से ही कराना चाहते हैं। उधर, दूसरी दफा हो रही एसडीएम स्तर की जांच को लेकर अधिकारी भी अपनी कलम को फंसाना नहीं चाहते हैं।
अधिकारियों ने जांच रिपोर्ट स्पष्ट नहीं दी थी, जिसके चलते सभी फाइलें अधिकारियों के पास वापस भेज दी हैं। यह रिपोर्ट उन्हें पुन: देनी होगी।
- डॉ. िनतिन गौड़, सीडीओ मथुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed