फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Shri Krishna Janmashtami will be celebrated from 29 to 31 August

मथुरा: 29 से 31 अगस्त तक मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Sat, 14 Aug 2021 07:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Shri Krishna Janmashtami will be celebrated from 29 to 31 August
मथुरा। अधिकारियों के साथ बैठक करते ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा। - फोटो : MATHURA
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव 29 से 31 अगस्त तक मनाया जाएगा। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर की गईं व्यवस्थाओं का जायजा लेने मथुरा पहुंचे। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के सभागार में ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों और मंदिरों के सेवायतों के साथ बैठक की। अधिकारियों से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों की जानकारी ली।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री ने श्रद्धालुओं से अपील की कि कोविड-19 के दृष्टिगत भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का आनंद लें। स्थानीय प्रशासन टीवी चैनलों के लाइव की व्यवस्था करेगा। लाइव टेलीकॉस्ट में डीडी न्यूज एवं न्यूज एजेंसी को शामिल कर लिया जाए। जिससे वो अन्य चैनलों को कार्यक्रम उपलब्ध करा सकें। मंदिरों के साथ-साथ चौराहों को भी सजाने तथा सड़कों पर लाइटिंग करने की लोगों से अपील की। पार्किंग व्यवस्था सही रहे। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि संबंधित विभाग पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम के जरिए श्रद्धालुओं से अनुरोध करें कि श्रद्धालुजन अपने जूता-चप्पल अपनी गाड़ी में ही छोड़कर आएं। कोरोना की जांच में और तेजी लाने के लिए कहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि एंटीजन द्वारा जनपद में विभिन्न स्थानों पर टेस्ट किए जा रहे हैं। साथ ही रेंडम टेस्ट भी किए कराए जा रहे हैं। बैठक में उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्रा, उपाध्यक्ष एमवीडीए नगेंद्र प्रताप, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed