फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Seven parks built at a cost of Rs 2.25 crore dedicated to the public

मथुरा: 2.25 करोड़ रुपये की लागत से बने सात पार्क जनता को समर्पित

Sat, 02 Oct 2021 08:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Seven parks built at a cost of Rs 2.25 crore dedicated to the public
मथुरा। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत नगर निगम मथुरा-वृंदावन में अमृत योजना से करीब 2.25 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित सात पार्कों का उद्घाटन संयुक्त रूप से महापौर डॉ. मुकेश आर्यबंधु एवं नगर आयुक्त अनुनय झा ने किया। इन सात पार्कों को जनता के लिए समर्पित कर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर अमृत योजना के तहत वार्ड-36 में आंबेडकर पार्क, वार्ड-28 में राधिका धाम पार्क, वार्ड-53 में आरबीएस स्कूल के पास पार्क, वार्ड-16 में नवादा पार्क, वार्ड-61 में धौलीप्याऊ स्कूल के पास पार्क, वार्ड-45 कृष्णा बिहार फेस-3 पार्क एवं वार्ड-47 भगत सिंह पार्क निर्माण/सौंदर्यीकरण कार्य के पश्चात आम जनता को समर्पित किए गए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि सभी पार्कों में वॉकपथ, स्ट्रीट लाइट, बाउंड्रीवॉल, बेंच, बच्चों के झूले एवं वृक्षारोपण संबंधित कार्य कराए गए हैं। इसके अलावा बच्चों के लिए खेल उपकरणों के साथ टहलने के लिए ट्रैक भी बनवाए गए हैं। इस मौके पर पार्षद मूलचंद गर्ग, राजेश सिंह पिंटू, चौधरी तिलकवीर सिंह, उमेश भारद्वाज आदि पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed