{"_id":"60a9170e8ebc3e6e8e2afb7b","slug":"mathura-servants-crossed-four-lakh-rupees-from-warehouse-mathura-news-agr492811728","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: गोदाम से नौकरों ने चार लाख रुपये का सामान किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: गोदाम से नौकरों ने चार लाख रुपये का सामान किया पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मंगला इलेक्ट्रीकल्स के बाद अब नौकरों ने सिंघल शॉपी के गोदाम से चार लाख रुपये के फ्रिज, एलईडी और वॉशिग मशीनें चोरी कर लीं। चोरी का खुलासा होने पर इस चोरी की जानकारी हो सकी। कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
सदर बाजार के बाढ़पुरा निवासी गौरव सिंघल की कोतवाली रोड पर सिंघल शॉपी की दुकान है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन की वजह से दुकान और भैंस बहोरा गोदाम में कार्य बंद था। 16 मई को मंगला इलेक्ट्रीकल्स के मालिक से पता लग सका कि जमुनाबाग में अंकुर जायसवाल के यहां तुम्हारा सामान रखा है। गोदाम पर देखा तो चार लाख रुपये के फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एलईडी चोरी हो चुके थे। नौकर सनी कुरैशी और विपिन बघेल पर गोदाम की चाबी थी। नौकर विपिन से पूछ तो कबूल कर लिया।
रिक्शे वाले वकील और सनी कुरैशी के साथ मिलकर सामान को चुराया है। उसे अंकुर जयसवाल के साथ अन्य जगह भी बेचा है। सिंघल शॉपी के स्वामी गौरव सिंघल पुत्र विजय कुमार सिंघल निवासी बाढ़पुरा सदर बाजार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। होलीगेट व्यवसायी समिति महामंत्री मदनमोहन श्रीवास्तव ने रोष जताते हुए कहा कि शहरी क्षेत्र से इस प्रकार की चोरी पुलिस की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह है। कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही नौकरों गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएंगे।